Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-17

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी, कई जिलों में शीतलहर जारी, 20 जनवरी के बाद राहत की उम्मीद

Jharkhand: झारखंड में ठंड का असर अब भी बना हुआ है। राजधानी रांची सहित कई जिलों में सुबह और रात के समय तेज ठिठुरन महसूस की जा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव देखा गया। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी छह जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के दायरे में सिमडेगा, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रामगढ़ और बोकारो जिले शामिल हैं।

आने वाले दिनों में मिल सकती है ठंड से राहत 

हालांकि मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में लगभग पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में 20 जनवरी के बाद रात की ठंडक में कमी आ सकती है।

सबसे ठंडा मैकलुस्कीगंज रहा 

इस बीच विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। शुक्रवार को रांची जिले का मैकलुस्कीगंज सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कांके में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं खूंटी में पारा 2.6 डिग्री और गुमला में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले गुमला का तापमान 0.8 डिग्री था।

न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा

राजधानी रांची में हल्की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा। इसके अलावा मेदिनीनगर, कोडरमा, लातेहार और गुमला समेत कई जिलों में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी का अनुमान 

अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान अभी भी नौ डिग्री से नीचे या उसके आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, अगले सात दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना है। इससे दिन के समय तेज धूप निकलेगी, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा। साथ ही अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। तापमान बढ़ने के साथ ही राज्यवासियों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।

शुक्रवार को जिलों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में):

मैकलुस्कीगंज – 0.0

खूंटी – 2.6

गुमला – 2.8

सिमडेगा – 4.2

हजारीबाग – 4.6

मेदिनीनगर – 4.7

बोकारो – 4.7

लोहरदगा – 5.0

पश्चिमी सिंहभूम – 5.5

देवघर – 7.1

रांची – 8.2

लातेहार – 8.3

जमशेदपुर – 8.8
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !