Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-17

Jamshedpur Accident: तेज रफ्तार का कहर! सुंदरनगर रेलवे फाटक के समीप हुए हादसे में घायल दोनों युवकों की एक महीने बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Jamshedpur: जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरनगर रेलवे फाटक के समीप 11 दिसंबर को हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल दोनों बाइक सवारों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे ने एक बार फिर शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था और बेलगाम रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इलाज के दौरान घायल की हुई मौत 

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मोहम्मद अरबाज को पहले एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे रांची स्थित रिम्स रेफर किया, जिसके बाद  शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में अरबाज की मां राबिया की शिकायत पर सुंदरनगर थाने में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार से मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरे घायल की भी इलाज के दौरान मौत 

वहीं, इस हादसे में घायल दूसरे बाइक सवार की भी मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतक की पहचान ओडिशा के मयूरभंज जिले के बड़ासिया गांव निवासी नरसिंह हेंब्रम के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद उसके परिजन उसे इलाज के लिए ओडिशा ले गए थे, जहां मयूरभंज के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

कैसे हुई थी घटना 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों के आमने-सामने टकराने से हुआ। दोनों वाहन अत्यधिक गति में थे, जिसके कारण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

2011 में ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्पीड लिमिट लागू करने की योजना बनी थी 

बता दें कि जमशेदपुर में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में अधिकांश वाहन चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते देखे जाते हैं। वर्ष 2011 में ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्पीड लिमिट लागू करने की योजना बनाई गई थी और इसे लेकर जिला प्रशासन स्तर पर कई बैठकें भी हुईं, लेकिन यह योजना फाइलों तक ही सीमित रह गई। यदि उस समय इस पर सख्ती से अमल किया गया होता, तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !