Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-15

Jharkhand News: जनता की सुविधा और उनके एक बेहतर कल के लिए युवाओं ने जनसेवा का संकल्प लेकर जन सुविधा मंच का गठन किया

आज जमशेदपुर के युवाओं ने एकत्रित होकर जन सुविधा मंच के बैनर तले शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।

Jamshedpur : आज जमशेदपुर के युवाओं ने एकत्रित होकर जन सुविधा मंच के बैनर तले शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस बैठक में पेयजल व्यवस्था, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली आपूर्ति, सड़क एवं नालियों का निर्माण, महामारियों की रोकथाम, सुलभ शौचालयों का रखरखाव, कचरा निस्तारण आदि मूलभूत सुविधाओं पर गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श हुआ।


जन सुविधा मंच के संस्थापक अमित अग्रवाल ने कहा कि यह संगठन एक सामाजिक संगठन है जिसका उद्देश्य युवाओं को एकजुट कर शहर की विभिन्न समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ते नशे के खिलाफ भी प्रचार आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा पूर्व जिला महामंत्री राकेश सिंह, अमित सिंह, शशांक शेखर, सन्नी संघी, चंदन चौबे, सुमित श्रीवास्तव, प्रकाश दुबे, भीम, विकास सिंह, मनोज सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश कुमार, महावीर, सत्येंद्र रजक, रितेश झा, कंचन दत्ता, राहुल, मनीष पांडे, द्वीपल विश्वास, मुकेश सिंह, प्रवीण सिंह, रितेश झा, अमरेन्द्र कुमार, राम सिंह, मनोज ओझा, अतुल प्रभात, गौरव साहू,संतोष साहू, मिथिलेश , मुन्ना, प्रिंस राम , राहुल सुनानी, सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !