Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-15

Donald Trump: जयशंकर ने ट्रंप के जीरो टैरिफ की खोल दी पोल

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्रंप के भारत द्वारा अमेरिकी वस्तुओं पर जीरो टैरिफ की पेशकश

Donald Trump: भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप के एक और झूठ की पोल खोल दी. भारत में अमेरिकी वस्तुओं पर लगने वाले आयात शुल्क पर अभी भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल ही रही है. इसी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात का ऐलान कर दिया कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर जीरो टैरिफ लगाने की पेशकश कर दी है. 

उन्होंने यह ऐलान भारत का पक्ष जाने बिना ही कर दिया. उनके इस ऐलान के बाद विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को बयान जारी करके कहना पड़ा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल रही है. ये जटिल वार्ताएं हैं.


समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, “भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल रही है. ये जटिल वार्ताएं हैं. जब तक सब कुछ तय नहीं हो जाता, तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता. कोई भी व्यापार सौदा परस्पर लाभकारी होना चाहिए. इसे दोनों देशों के लिए कारगर होना चाहिए. व्यापार सौदे से हमारी यही अपेक्षा होगी. जब तक ऐसा नहीं हो जाता, इस पर कोई भी निर्णय लेना जल्दबाजी होगी.”

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ऐलान करते हुए कहा कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क को जीरो करने की पेशकश की है. ट्रंप ने पश्चिम एशिया की यात्रा के दौरान कतर की राजधानी दोहा में आयोजित व्यापारिक गोलमेज सम्मेलन में यह बात कही. इससे पहले उन्होंने एप्पल की ओर से वहां अपने आईफोन के लिए विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की योजना पर चर्चा की.

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘भारत में बिक्री करना बेहद कठिन है और उन्होंने हमें एक ऐसा समझौता पेश किया है, जिसके तहत वे मूल रूप से हमसे कोई शुल्क नहीं लेने को तैयार हैं.’’

भारत, अमेरिका का करीबी साझेदार है और क्वाड का हिस्सा है. क्वाड चार देशों का एक समूह है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, अमेरिका और जापान शामिल हैं. यह समूह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने पर केंद्रित है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !