Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-18

Jamshedpur Dimna Lake Fight: जमशेदपुर डिमना लेक में डीजे पर डांस को लेकर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में 4 घायल, एक की हालत नाजुक

Jamshedpur: जमशेदपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डिमना डैम में रविवार की शाम पिकनिक का माहौल उस वक्त चीख-पुकार में बदल गया, जब डीजे पर नाचने को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस विवाद में चाकू और बीयर की बोतलों का खुलकर इस्तेमाल किया गया, जिसमें चार युवक लहूलुहान हो गए।

विवाद की जड़, डांस के दौरान धक्का-मुक्क

मिली जानकारी के अनुसार, बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक पर कुछ युवक डीजे बजाकर नाच रहे थे। इसी दौरान दूसरे गुट के युवक भी वहां पहुंच गए और साथ में डांस करने लगे। नाचने के क्रम में गुटों के बीच आपस में धक्का-मुक्की हो गई। शुरुआत में गाली-गलौज से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

चाकू और बोतलों से जानलेवा हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्साए युवकों ने एक-दूसरे पर चाकू और कांच की बोतलों से हमला कर दिया। इस हिंसक वारदात में सूरज सिंह की पेट में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, विश्वजीत दास की पीठ पर चाकू और कांच की बोतल से गहरा वार किया गया है, विश्वजीत राय की  हाथ में चाकू लगने से गहरी चोट आई है, नदीम आलम के कान  पीछे चाकू से हमला किया 
था।

घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को एमजीएम 

MGM अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सूरज सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टाटा मेन अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल से विवाद का कारण बने डीजे को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सीसीटीवी व अन्य चश्मदीदों की मदद से दोषियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !