Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-19

Saraikela News: गम्हरिया से लापता दो नाबालिग एक माह बाद अमृतसर से सकुशल बरामद

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र से लापता हुए दो नाबालिग बच्चों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित ढंग से खोज निकालने में सफलता हासिल की है। लगभग एक महीने तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों बच्चों को पंजाब के अमृतसर शहर से बरामद किया गया।


बच्चे अचानक घर से भागे 

जानकारी के अनुसार, गम्हरिया एनकेएस मैदान के समीप रहने वाले रणजीत कुमार के दोनों बच्चे 17 दिसंबर 2025 को बिना किसी सूचना के घर से निकल गए थे। बच्चों के अचानक गायब हो जाने से परिवार में हड़कंप मच गया, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल गम्हरिया थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

बच्चों की तलाश के लिए रेलवे विभाग से भी सहयोग मांगा

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर दरोगा मनोज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए रेलवे विभाग से भी सहयोग मांगा। रेलवे डीजी अनिल पालटा के सहयोग से पुलिस को महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्राप्त हुई, जिससे जांच को सही दिशा मिली।

अमृतसर रेलवे स्टेशन पर दोनों नाबालिक सकुशल बरामद

जांच के दौरान यह सामने आया कि दोनों बच्चे पहले सरायकेला से ट्रेन पकड़कर आसनसोल पहुंचे और वहां से जसीडीह होते हुए अमृतसर चले गए थे। प्राप्त सुरागों के आधार पर सोमवार को अमृतसर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की मदद से दोनों नाबालिगों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

 इच्छा से घर से निकले थे बच्चे 

पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि बच्चे किसी दबाव में नहीं थे, बल्कि अपनी इच्छा से घर से निकले थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मिले एक लिंक के जरिए उनकी लोकेशन ट्रेस की गई, जिससे पुलिस को उन्हें खोजने में मदद मिली। फिलहाल, बच्चों को उनके परिजनों को सौंपने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !