Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-19

Seraikela News: खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक

Seraikela News: सरायकेला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत जिले में धान अधिप्राप्ति से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई. बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जानकारी दी कि निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 909 किसानों से कुल 52,504.72 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है, जबकि जिले में कुल 7,217 सक्रिय किसान पंजीकृत हैं.
उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति के तहत भुगतान की स्थिति की समीक्षा करते हुए शेष लंबित भुगतानों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने प्रखंडवार और लैम्प्सवार संचालित गतिविधियों की समीक्षा की तथा किसान पंजीकरण में सुधार लाने के लिए सतत निगरानी और नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार धान की खरीद, धान का समय पर उठाव तथा धान विक्रय के बाद किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए. इसके साथ ही एडवांस सीएमआर के जनरेशन और प्राप्ति की प्रक्रिया में तेजी लाने पर विशेष बल दिया गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !