Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-19

Jamshedpur News: एनएच-33 पर सघन वाहन जांच अभियान, 15 ओवरलोड वाहनों से 2.45 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Jamshedpur: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर बहरागोड़ा से जमशेदपुर के बीच संचालित किया गया।

2 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला

जिला मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) सूरज हेंब्रम के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने इस दौरान 40 से अधिक बसों, मैजिक वैन सहित अन्य व्यावसायिक वाहनों की गहन जांच की। जांच के दौरान 15 वाहन ओवरलोडिंग करते हुए पाए गए, जिनसे कुल 2 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

दस्तावेजों में अनियमितता पाने से होगी कार्रवाई 

अभियान के दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा (इंश्योरेंस), प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) तथा परमिट की भी जांच की गई। दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत

एमवीआई सूरज हेंब्रम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण भी बनती है, जिससे यात्रियों और आम जनता की जान जोखिम में पड़ती है।

कठोर कार्रवाई होगी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !