Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-19

Jharkhand News: पोटका किसान भीमा सोरेन को मिला किट राहत शेड, अब सालों भर होगी मुनाफेदार आधुनिक खेती

Potka: पोटका प्रखंड के गोवालकाटा पंचायत में किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मोकाबुरू किसान क्लस्टर की पहल पर जिला बागवानी विभाग द्वारा चयनित प्रगतिशील किसान भीमा सोरेन को किट राहत शेड प्रदान किया गया।


जिला बागवानी पदाधिकारी ने सौंपी किट

जिला बागवानी पदाधिकारी एनीमा लकड़ा ने स्वयं भीमा सोरेन को यह किट प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य किसानों को पारंपरिक खेती से ऊपर उठाकर तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है, ताकि वे प्रतिकूल मौसम में भी फसलों को सुरक्षित रख सकें और बेहतर मुनाफा कमा सकें।

ग्रोथ संस्था का तकनीकी सहयोग

इस पूरी परियोजना में ग्रोथ संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संस्था के सहयोग से भीमा सोरेन को उन्नत कृषि के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। किट राहत शेड की मदद से अब भीमा सोरेन साल के तीनों मौसमों में उच्च मूल्य वाली फसलों का उत्पादन कर सकेंगे

 गर्मी फूलगोभी एवं पत्ता गोभी की खेती, बरसात धनिया पत्ती का उत्पादन। ठंड शिमला मिर्च की उन्नत खेती।

बाजार और तकनीक से जुड़ेंगे किसान

ग्रोथ संस्था द्वारा किसानों को केवल उपकरण ही नहीं, बल्कि तकनीकी मार्गदर्शन, फसल योजना और बाजार लिंकेज में भी निरंतर सहयोग दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसान कम लागत लगाकर वैज्ञानिक तरीके से अधिक उत्पादन प्राप्त करें और उनकी आजीविका सुदृढ़ हो सके।

अन्य किसानों के लिए प्रेरणा

प्रशासन और संस्था की यह संयुक्त पहल गोवालकाटा पंचायत और आसपास के क्षेत्रों के अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन रही है। जानकारों का मानना है कि यदि इस तरह की आधुनिक सुविधाओं का विस्तार हुआ, तो पोटका क्षेत्र सब्जी उत्पादन के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !