Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-20

Supreme Court: त्योहारों और खराब मौसम में हवाई किराया बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई गंभीर चिंता, यात्रियों के शोषण पर सख्त चेतावनी

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को त्योहारी सीजन और खराब मौसम के दौरान हवाई किराए में बेतहाशा वृद्धि को लेकर गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने केंद्र सरकार और DGCA को इस विषय पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने एयरलाइंस द्वारा यात्रियों के साथ किए जा रहे शोषण को गंभीर समस्या बताया और इसे नियंत्रित करने के लिए सख्त नियामक दिशा-निर्देश बनाने की मांग की।

यात्रियों के हित में कदम 

पीठ ने कहा कि दिल्ली से प्रयागराज और जोधपुर के बीच के किराए पर नजर डालने से ही पता चलता है कि त्योहारी सीजन में एयरलाइंस द्वारा यात्रियों का शोषण किया जाता है। कोर्ट ने केंद्र सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल कौशिक से कहा कि इस समस्या को गंभीरता से लें और यात्रियों के हित में कदम उठाएं।

आम जनता को उचित और सुलभ सेवा 

याचिका में निजी विमानन कंपनियों द्वारा हवाई किराए और अन्य शुल्कों में अप्रत्याशित और अत्यधिक उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए बाध्यकारी नियम बनाने की मांग की गई है, ताकि आम जनता को उचित और सुलभ सेवा मिल सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !