Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-20

Jamshedpur Republic Day Rehersal : गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी शुरू, 24 को होगा फुल ड्रेस रिहर्सल

Jamshedpur : जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के लिए परेड में शामिल टुकड़ियों का रिहर्सल मंगलवार से प्रारंभ हो गया है।


परेड रिहर्सल में जैप-6 की एक प्लाटून, जिला पुलिस बल की दो प्लाटून, जिला गृह रक्षक की एक प्लाटून, एनसीसी ब्वॉयज एवं गर्ल्स तथा स्काउट एंड गाइड के दो प्लाटून भाग ले रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 और 21 जनवरी को पुलिस लाइन, गोलमुरी में अभ्यास कराया जाएगा, जबकि 22 जनवरी को रिहर्सल गोपाल मैदान में आयोजित होगी।


इसके बाद 24 जनवरी को गोपाल मैदान में ही फुल ड्रेस रिहर्सल होगी, जिसका संयुक्त निरीक्षण उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जाएगा। प्रशासन ने बताया कि रिहर्सल के माध्यम से परेड की अनुशासन, समन्वय और प्रस्तुति को अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि 26 जनवरी को समारोह भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !