Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-20

Jamshedpur News: तौकीर उर्फ गोरा हत्याकांड में परिजन एसपी से मिले, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

Jamshedpur News: कदमा थाना क्षेत्र में हुए तौकीर उर्फ गोरा हत्याकांड को लेकर मृतक के पिता मो. रियाज और परिवार के लोग पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके बेटे की हत्या के मामले में अभी साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि बचे हुए सभी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और दो से चार दिनों के भीतर जांच को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाया जाएगा. परिजनों का कहना है कि प्रशासन फिलहाल उनके साथ खड़ा है.

अब तक चार गिरफ्तारी, कई नाम अब भी फरार
इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं आफताब खान, संजीता खलखो, अरमान खान और विपुल यादव की गिरफ्तारी अभी बाकी है. मृतक के पिता का आरोप है कि हत्या की साजिश रचने वाले लोग अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और उनके परिवार की रेकी कर रहे हैं, जिससे पूरा परिवार भय के साये में जी रहा है. उन्होंने साफ कहा कि उन्हें सिर्फ इंसाफ चाहिए.

शास्त्रीनगर में हुई थी वारदात
यह मामला कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक संख्या 2 स्थित फारूकी मस्जिद के पीछे 20 नवंबर की रात हुई 25 वर्षीय तौकीर उर्फ गोरा की हत्या से जुड़ा है. जांच के दौरान पुलिस ने उस कार को कोलकाता से बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल वारदात के बाद आरोपी फरार होने में कर रहे थे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !