Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-21

Jamshedpur News: मानगो के शंकोसाई में डेंटल क्लिनिक को चोरो ने बनाया निशाना, देर रात चोरी से हड़कंप

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में बीती रात चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित ललिता परशुराम डेंटल क्लिनिक को चोरों ने निशाना बनाया. रात करीब साढ़े 12 बजे के आसपास चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर क्लिनिक के अंदर दाखिल हुए. अंदर घुसते ही चोरों ने टीवी, लैपटॉप और क्लिनिक में इस्तेमाल होने वाली कुछ मशीनों पर हाथ साफ कर दिया.

इन्वर्टर ले जाने की कोशिश नाकाम, शोर होने पर भागे चोर
चोरी के दौरान चोरों ने इन्वर्टर ले जाने की भी कोशिश की, लेकिन वह भारी होने के कारण उसे ले जा नहीं सके. इसी बीच आसपास के लोगों को संदिग्ध गतिविधि का आभास हुआ. लोगों के शोर मचाने पर चोर मौके से भागने लगे. हड़बड़ी में एक चोर पीछे की ओर भागते हुए पास के एक निर्माणाधीन मकान में जाकर छुपा था, जिसे पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य चोरों की तलाश में जुटी हुई है.

देर रात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर देर रात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में गश्त और सतर्कता की जरूरत साफ नजर आती है. समय रहते लोगों की जागरूकता से एक आरोपी पकड़ा जाना राहत की बात है, लेकिन ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए लगातार निगरानी और पुलिस सक्रियता जरूरी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !