Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-21

Jamshedpur News: डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पराक्रम दिवस का भव्य आयोजन, नेताजी और रानी झाँसी रेजिमेंट की वीरता को किया नमन

Jamshedpur: जमशेदपुर: डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में पराक्रम दिवस का भव्य आयोजन किया गया। एनएसएस यूनिट-1 एवं सोशल साइंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के भीतर देशभक्ति और अनुशासन का नया जोश भर दिया।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम का आरंभ एंकर नंदिनी और आकांक्षा के प्रभावशाली संचालन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से नेता के जीवन और उनके योगदान को जीवंत कर दिया। प्रज्ञा ने हिंदी भाषण और अमृता ने अंग्रेजी भाषण के जरिए नेताजी के विचारों को साझा किया। वहीं, अंजलि और रश्मि के कविता पाठ ने माहौल को भावुक और ओजस्वी बना दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रानी झाँसी रेजिमेंट का सजीव मंचन रहा। छात्राओं द्वारा वीरांगनाओं के चरित्र चित्रण ने दर्शकों को उस ऐतिहासिक कालखंड की याद दिला दी। नेताजी की भूमिका में परिमल पाॅल ने अपने सशक्त अभिनय से विशिष्ट पहचान बनाई। इसके साथ ही रोहित और रवि द्वारा तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री ने नेताजी के संघर्षों को विस्तार से दर्शाया गया।

प्रेरणादायी संबोधन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आजाद हिन्द फौज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने नेताजी के व्यक्तिगत जीवन के अनछुए पहलुओं को साझा करते हुए कहा कि युवाओं को उनके त्याग, समर्पण और अनुशासन के मूल्यों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

टीम वर्क से मिली सफलता

इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पूनम कुमारी द्वारा तैयार की गई थी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उप-प्राचार्य डॉ. मोनिका उप्पल, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन और सह-सचिव सुधा दिलीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों के सहयोग से यह आयोजन गरिमामय और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !