Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-21

Jharkhand News: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में कल्पना सोरेन को मिला व्हाइट बैज, आदिवासी महिला नेतृत्व को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Jharkhand News: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में झारखंड की विधायक कल्पना मुर्मु सोरेन ने राज्य और आदिवासी समाज का नाम रोशन किया है. वह झारखंड से चुनी गई ऐसी पहली आदिवासी महिला जनप्रतिनिधियों में शामिल हो गई हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर सर्वोच्च सम्मान व्हाइट बैज से सम्मानित किया गया है.


प्रभावशाली मौजूदगी और सक्रिय भागीदारी

कल्पना सोरेन की प्रभावशाली मौजूदगी और सक्रिय भागीदारी को देखते हुए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने उन्हें यह विशेष सम्मान प्रदान किया. यह सम्मान उनके नेतृत्व, दृष्टिकोण और आदिवासी समाज की आवाज को वैश्विक मंच पर मजबूती से रखने का प्रतीक है.

इस उपलब्धि से यह स्पष्ट हुआ है कि झारखंड की महिलाएं, खासकर आदिवासी महिलाएं, अब केवल राज्य स्तर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी सशक्त भूमिका निभा रही हैं. कल्पना सोरेन का यह सम्मान आदिवासी महिला नेतृत्व के लिए एक नई प्रेरणा बनकर उभरा है.

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में कल्पना सोरेन की मौजूदगी ने यह संदेश दिया है कि झारखंड न केवल संसाधनों का राज्य है, बल्कि नेतृत्व, विचार और भागीदारी के स्तर पर भी दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !