Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-21

Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में संचालित किया जा रहा अवैध वॉशिंग सेंटर, नहीं हो रही कोई कार्रवाई

Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में ड्यूरियन शोरूम के ठीक सामने एक वॉशिंग सेंटर के अवैध रूप से संचालन का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वॉशिंग सेंटर लंबे समय से नियमों को नजरअंदाज कर चल रहा है, लेकिन अब तक नगर निगम या संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

कोई कार्रवाई नहीं हो सकती: वॉशिंग सेंटर संचालक
वॉशिंग सेंटर के संचालक पवन सिंह यह दावा कर रहे हैं कि उनके सेंटर पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकती. हालांकि इस दावे की सच्चाई और वैधता की निष्पक्ष जांच की जरूरत बताई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सब कुछ नियम के तहत है, तो इसकी स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए.

बिजली कनेक्शन को लेकर भी शंकाएं
मामला केवल अवैध रूप से वॉशिंग सेंटर चलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि बिजली कनेक्शन को लेकर भी शंकाएं जताई जा रही हैं. यह सवाल उठ रहा है कि वॉशिंग सेंटर में लगाया गया बिजली मीटर किस श्रेणी का है. क्या यह कमर्शियल मीटर है या फिर किसी निजी उपभोक्ता के नाम पर कनेक्शन लिया गया है.

संचालक का यह कहना कि यह किसी की जागीर नहीं है और कोई भी कहीं से भी शिकायत कर सकता है, स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों का मानना है कि इस बयान से यह जाहिर होता है कि संचालक को किसी तरह की कार्रवाई का डर नहीं है.

जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और बिजली विभाग से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है. साथ ही अवैध रूप से संचालित वॉशिंग सेंटर पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !