Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-21

Gumla Breaking: गुमला में ACB की कार्रवाई, चैनपुर थाना प्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Gumla Breaking: गुमला जिले के चैनपुर थाना में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने थाना प्रभारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम ने चैनपुर थाना प्रभारी शैलेश कुमार को पकड़कर हिरासत में लिया. अचानक हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में भी चर्चा शुरू हो गई है.

केस में मदद के बदले मांगी गई थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, वादी ने एसीबी से शिकायत की थी कि एक मामले में मदद के नाम पर थाना प्रभारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और मौके पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया.

पूछताछ के लिए रांची ले जाई गई टीम
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम थाना प्रभारी शैलेश कुमार को अपने साथ रांची ले गई है. वहां उनसे पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इस कार्रवाई को एसीबी की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ एजेंसियां सक्रिय
इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एजेंसियां सक्रिय हैं और पुलिस महकमे में भी अनियमितताओं पर नजर रखी जा रही है. थाना स्तर पर रिश्वत के आरोपों से आम लोगों का भरोसा कमजोर होता है, ऐसे में एसीबी की यह कार्रवाई व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम मानी जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !