Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-21

Chatra Police In Action : चतरा में लापता 14 वर्षीय किशोरी के लिए मेगा सर्च ऑपरेशन, एसपी ने गठित की एसआईटी, जंगल-पहाड़ों में ड्रोन और पैदल गश्त

Chatra : चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगपुर गांव से लापता 14 वर्षीय किशोरी मुन्नी कुमारी की तलाश अब मेगा सर्च ऑपरेशन में तब्दील हो चुकी है। घटना के 24 दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिलने पर चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने मामले की कमान खुद संभाल ली है और एक हाई-लेवल एसआईटी का गठन किया गया है।


जानकारी के अनुसार, बीते 28 दिसंबर को पिकनिक के दौरान रास्ता भटकने वाली निर्मल राणा की पुत्री मुन्नी कुमारी तब से लापता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित एसआईटी का नेतृत्व शुभम खंडेलवाल कर रहे हैं। टीम में वाशिम रज्जा और सनोज चौधरी जैसे अनुभवी अधिकारी शामिल हैं।


पुलिस द्वारा गांगपुर और आसपास के दुर्गम पहाड़ी व घने जंगल क्षेत्रों में ड्रोन सर्विलांस, तकनीकी निगरानी और पैदल गश्त के माध्यम से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक मुन्नी की तस्वीर वाले पोस्टर चिपकाए गए हैं ताकि आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि किशोरी की सुरक्षित बरामदगी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर संभावित पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने सूचना देने वालों के लिए 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि सटीक जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इधर, 24 दिनों से जारी अनिश्चितता ने परिजनों को तोड़ कर रख दिया है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में चिंता व सहानुभूति का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और मुन्नी से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

अब सवाल यह है कि क्या एसआईटी का यह सघन अभियान मुन्नी को सुरक्षित घर वापस ला पाएगा, या फिर यह इंतजार और लंबा होगा? फिलहाल, चतरा पुलिस का सर्च ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक मुन्नी का पता नहीं चल जाता।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !