Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-21

Jharkhand News: नो हेलमेट, नो पेट्रोल, बलियापुर अंचल अधिकारी की सख्त चेतावनी, नियम तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द

Jharkhand: लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं, विशेषकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के कारण हो रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आज अंचल अधिकारी बलियापुर, मुरारी नायक के नेतृत्व में बलियापुर अंचल अंतर्गत कई पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया।

लाइसेंस निरस्त करने का अनुशंसा

निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी महोदय ने स्पष्ट एवं सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना हेलमेट पहने किसी भी मोटरसाइकिल सवार को पेट्रोल नहीं दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी पेट्रोल पंप द्वारा बिना हेलमेट वाहन चालक को पेट्रोल देते हुए पकड़ा जाता है, तो संबंधित पेट्रोल पंप का लाइसेंस निरस्त करने का अनुशंसा किया जाएगा ।

इस निर्देश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित 

इस अभियान के तहत लालाडीह बलियापुर पेट्रोल पंप, सिंदूरपुर पेट्रोल पंप, बलियापुर बीबीएम कॉलेज के सामने स्थित पेट्रोल पंप तथा शीतलपुर पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया गया। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को कड़ी हिदायत दी गई कि वे इस निर्देश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें।

अंचल अधिकारी मुरारी नायक ने कहा कि यह 

अंचल अधिकारी मुरारी नायक ने कहा कि यह अभियान जनहित एवं जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान की रक्षा हो सके। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !