Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-21

Seraikela News: सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Seraikela News: सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायात ने कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया. इस अवसर पर उन्होंने आगामी सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

दिसम्बर माह के अपराध की समीक्षा
गोष्ठी में दिसंबर माह में हुए अपराधों की समीक्षा की गई और उनके निवारण के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई. पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि पर्वों के दौरान मादक एवं नशीले पदार्थों, विशेषकर ब्राउन शुगर की बिक्री के खिलाफ चल रहे अभियानों को और तेज किया जाए.

सड़क सुरक्षा और अवैध उत्खनन पर ध्यान
सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने और अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन को रोकने के लिए विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.

बलात्कार और पोक्सो मामलों में त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को बलात्कार और पोक्सो एक्ट से संबंधित मामलों को 60 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश भी दिया.

अपराध नियंत्रण और पुलिस की दृश्यता बढ़ाना
गोष्ठी में जिला स्तर पर अपराध नियंत्रण, सुगम यातायात व्यवस्था और पुलिस की दृश्यता बढ़ाने के लिए संचालित प्रहरी पहल की समीक्षा की गई. पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !