Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-22

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का लंदन आगमन, प्रवासी झारखंडियों ने पारंपरिक अंदाज़ में किया भव्य स्वागत

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, जो झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष एवं विधायक हैं, तथा प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार देर रात दावोस से लंदन पहुंचे। लंदन आगमन पर वहां निवास कर रहे झारखंडी स्कॉलर्स और प्रवासी झारखंडियों ने उनका गर्मजोशी से भव्य और आत्मीय स्वागत किया।

पारंपरिक गीत-संगीत से सजी स्वागत की बेला

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन के स्वागत के लिए झारखंडी समुदाय ने पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक धुनों के बीच हुए इस अभिनंदन ने लंदन की धरती पर झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत कर दिया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रवासी झारखंडियों के स्नेह और सम्मान के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी का यह प्यार और अपनत्व मेरे लिए अत्यंत भावुक करने वाला है। लंदन जैसे वैश्विक शहर में रहकर आप सभी जिस तरह झारखंड का मान बढ़ा रहे हैं, वह गर्व का विषय है।

कल्पना मुर्मू सोरेन ने जताया आभार

विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने भी झारखंडी स्कॉलर्स और डायसपोरा के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देर रात लंदन पहुंचने के बावजूद जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ स्वागत किया गया, वह अविस्मरणीय है। उन्होंने सभी को “झारखंडी जोहार” कहकर संबोधित किया और प्रवासी झारखंडियों के योगदान की सराहना की।

प्रवासी झारखंडियों में दिखा उत्साह और गर्व

अपने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लंदन में रह रहे झारखंडी स्कॉलर्स और प्रवासी समुदाय के सदस्य भावुक नजर आए। यह स्वागत न केवल सम्मान का प्रतीक था, बल्कि झारखंड और प्रवासी झारखंडियों के बीच गहरे भावनात्मक जुड़ाव को भी दर्शाता है। यह अवसर सभी के लिए गर्व, अपनत्व और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन गया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का यह लंदन दौरा राज्य और प्रवासी समुदाय के बीच संवाद और सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !