Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-22

Seraikela News: सरायकेला में जिला स्तरीय पशु मेला और पशु प्रदर्शनी का आयोजन

Seraikela News: सरायकेला जिला गव्य विकास कार्यालय परिसर में गुरुवार को जिला स्तरीय पशु मेला और पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि विधायक प्रतिनिधि पशु शल्य चिकित्सक विभिन्न प्रखंडों के पशु चिकित्सक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.


कार्यक्रम के दौरान विभागीय स्टॉल लगाए गए. इन स्टॉलों के माध्यम से पशुपालकों और किसानों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. इसका उद्देश्य किसानों को योजनाओं से जोड़कर पशुपालन को बढ़ावा देना रहा.


इस मौके पर 11 लाभुकों के बीच कुल 17 दुधारू गायों का वितरण किया गया. लाभुकों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित किया गया और उन्हें आधुनिक तरीकों को अपनाने की सलाह दी गई.

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि पशुपालन और डेयरी विकास किसानों की आय बढ़ाने का एक प्रभावी और सशक्त जरिया है. उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे विभागीय योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार आवेदन करें ताकि वैज्ञानिक और आधुनिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाया जा सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !