Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-22

Ichagarh News: ईचागढ़ में दो उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों का शिलान्यास

Ichagarh News: ईचागढ़ प्रखंड के ग्राम गौरांगकोधा और पातकुम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने दो उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों का शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में कुल 44 उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण का टेंडर पूरा हो चुका है जिससे ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी.


शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल माझी प्रखंड प्रमुख गुरुपद सोरेन संबंधित पंचायतों के मुखिया स्थानीय चिकित्सा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया.


जिला परिषद अध्यक्ष ने शिलान्यास बोर्ड अधूरा पाए जाने पर नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित संवेदक को सख्त निर्देश दिया कि शिलान्यास पट्ट पर सभी आवश्यक जानकारियों का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाए ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने.

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से जुड़ी इस योजना में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. साथ ही ग्रामीणों से भी अपील की गई कि वे निर्माण कार्य पर नजर रखें और किसी भी अनियमितता की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !