Jamshedpur: सनातन रक्षा वाहिनी संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलला स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित रोड नंबर–16 के समीप हनुमान मंदिर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमान चालीसा पाठ, भव्य आरती, 1100 दीपों का प्रज्वलन तथा भोग वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोग
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हजारीबाग प्रभारी अभय सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला प्रवक्ता एवं संस्था के संस्थापक सदस्य अखिल सिंह, संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष संदीप मिश्रा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सुख, शांति और समृद्धि की कामना
सभी अतिथियों ने हनुमान जी की आरती में सहभागिता कर प्रदेश एवं समाज के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता तथा धार्मिक मूल्यों की रक्षा हेतु इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया, जिसे सभी ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया।
कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष संदीप मिश्रा, संघ के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया गया।