Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-23

Jamshedpur News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सरयू राय ने उठाई आम बागान में भव्य मेमोरियल की मांग

Jamshedpu: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आम बागान स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान में उनके नाम से एक भव्य मेमोरियल बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मेमोरियल में लाइट एंड साउंड की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि नेताजी के जीवन और संघर्ष की गाथा लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। साथ ही, नेताजी से जुड़ी सभी स्मृतियों को संजोने के लिए एक भवन का भी निर्माण किया जाए, जिससे जमशेदपुर आने वाला हर व्यक्ति यहां अवश्य आए।

खूबसूरत और ऐतिहासिक मैदान आज कबाड़ में तब्दील
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान, आम बागान में माल्यार्पण करने के बाद विधायक सरयू राय ने मैदान की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इतना खूबसूरत और ऐतिहासिक मैदान आज कबाड़ में तब्दील हो गया है। कहीं अवैध गैरेज संचालित हो रहे हैं तो कहीं अन्य गैरकानूनी गतिविधियां चल रही हैं।

शिष्टमंडल के साथ उपायुक्त से मुलाकात 
सरयू राय ने बताया कि वे 18 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में इस मैदान की बदहाली का मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने मंच पर मौजूद जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष से आग्रह किया कि वे एक शिष्टमंडल के साथ उपायुक्त से मुलाकात करें और यह स्पष्ट करें कि मैदान के चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण कार्य कब शुरू होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि अतिक्रमण के लगातार प्रयासों को देखते हुए यह कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाना आवश्यक है।

उपायुक्त से सुरक्षा बल उपलब्ध कराने की मांग
उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट द्वारा उपायुक्त से सुरक्षा बल उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि मैदान को अतिक्रमण से बचाया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !