Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-24

T20 World Cup 2026: T-20 विश्व कप 2026, बांग्लादेश की छुट्टी तय, लगेगी इस देश की लॉटरी, जानिए बांग्लादेश की जगह लेगा कौन सा देश

Cricket: टी-20 विश्व कप 2026 के शुरू होने से पहले क्रिकेट जगत में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर भारत आने से इनकार करने वाले बांग्लादेश का टूर्नामेंट से बाहर होना अब लगभग तय माना जा रहा है। ICC द्वारा दी गई 24 घंटे की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया है। इस स्थिति में, स्कॉटलैंड को उनकी जगह शामिल करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

ICC की सख्ती, वेन्यू में बदलाव से साफ इनकार

बीते बुधवार को हुई ICC की महत्वपूर्ण बैठक में बांग्लादेश के उस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया गया, जिसमें उन्होंने अपने मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी। ICC ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा आकलन में भारत को पूरी तरह सुरक्षित पाया गया है और शेड्यूल में अंतिम समय पर कोई बदलाव नहीं होगा। पाकिस्तान को छोड़कर, बोर्ड के अन्य सभी सदस्यों ने ICC के इस स्टैंड का समर्थन किया।

विवाद की जड़, IPL और मुस्तफिजुर रहमान

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब BCCI के निर्देश पर मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से रिलीज करने को कहा गया। इसके जवाब में बांग्लादेश ने अपने देश में IPL के प्रसारण पर रोक लगा दी और बाद में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए विश्व कप के लिए टीम इंडिया भेजने से भी हिचक दिखाने लगा।

स्कॉटलैंड को क्यों मिलेगा मौका

आईसीसी रैंकिंग के नियमों के अनुसार, यदि कोई मुख्य टीम टूर्नामेंट से हटती है, तो रैंकिंग में सबसे ऊपर रहने वाली गैर-क्वालीफाइड टीम को मौका दिया जाता है। इस सूची में स्कॉटलैंड शीर्ष पर है। स्कॉटलैंड को ग्रुप-सी में रखा जाएगा, जहाँ बांग्लादेश को इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली के साथ खेलना था। टूर्नामेंट का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है।

ICC अब किसी भी समय स्कॉटलैंड की भागीदारी की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। हालांकि BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम अभी भी किसी चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन समय और वैश्विक समर्थन उनके पक्ष में नजर नहीं आ रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !