Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-24

Ranchi Traffic Advisory: रांची के मोरहाबादी में भव्य समारोह, राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे झंडोत्तोलन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस का 77वां पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्य राजकीय समारोह ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा। कार्यक्रम की गरिमा और सुरक्षा को देखते हुए रांची पुलिस ने यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए हैं।

मुख्य कार्यक्रम और समय

समारोह की शुरुआत सुबह 9:00 बजे होगी, जब राज्यपाल संतोष गंगवार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। राज्यपाल द्वारा ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली जाएगी। इस बार परेड में विभिन्न सशस्त्र बलों की टुकड़ियों के साथ-साथ राज्य की विकास योजनाओं को दर्शाती भव्य झांकियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी।

भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री

शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक रांची शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों ट्रक, बस आदि का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। बाहर से आने वाले वाहनों के लिए निम्नलिखित स्थानों पर अस्थायी पड़ाव बनाया गया है।

 जमशेदपुर मार्ग है। दुर्गा सोरेन चौक नामकुम और सदाबहार चौक तक। खूंटी मार्ग, बिरसा चौक तक।गुमला/सिमडेगा मार्ग, कटहल मोड़ और आईटीआई बस पड़ाव तक। हजारीबाग/कोकर मार्ग, बूटी मोड़ और खेलगांव चौक तक। वीवीआईपी और अधिकारियों के लिए निर्धारित मार्ग VVIP राज्यपाल, न्यायाधीश, सांसद/विधायक, एटीआई मोड़ से सिद्धू-कान्हू पार्क होते हुए राजकीय गेस्ट हाउस के बगल से VVIP प्रवेश द्वार तक।

 सरकारी पदाधिकारी, पार्किंग और ड्रॉप गेट की व्यवस्था

हॉटविप चौक से रणधीर वर्मा चौक और डीसी आवास चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने पास के रंग के अनुसार पार्किंग स्थल तय किए हैं, मुख्य मंच के पीछे, राज्यपाल का कारकेड और VVIP वाहन।नीलांबर-पितांबर पार्क ऑक्सीजन पार्क वरिष्ठ अधिकारियों के वाहन। बापू वाटिका के सामने, हरा पास और मीडिया कर्मियों के वाहन। TRI के सामने मैदान, सामान्य नागरिकों के वाहन। डीसी आवास मोड़ से हॉकी स्टेडियम और रांची कॉलेज मोड़ से VVIP गेट तक पार्किंग पूर्णत प्रतिबंधित है।

नागरिकों से अपील

रांची ट्रैफिक एसपी ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए मोरहाबादी क्षेत्र की ओर अनावश्यक यात्रा न करें और पुलिस द्वारा निर्धारित रूट चार्ट का पालन करें। छोटे वाहनों के लिए अन्य मार्ग खुले रहेंगे, लेकिन समारोह स्थल के आसपास सुरक्षा घेरा सख्त रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !