Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-24

Seraikela News: सरायकेला में गणतंत्र दिवस को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल, उपायुक्त और एसपी ने परेड का किया निरीक्षण

Seraikela News: सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के तहत शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई. अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तय समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं होनी चाहिए और कार्यक्रम गरिमामय तरीके से संपन्न होना चाहिए.

वहीं पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल सभी प्लाटून को अनुशासन और आपसी तालमेल बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड की प्रस्तुति आकर्षक और सुसंगठित होनी चाहिए.

इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में कुल 11 प्लाटून भाग लेंगे. इनमें जिला पुलिस के दो प्लाटून, होमगार्ड का एक, सीआरपीएफ का एक, महिला पुलिस बल का एक, एनसीसी का एक और विभिन्न स्कूलों के चार प्लाटून शामिल हैं.

रिहर्सल के दौरान झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान और मुख्य समारोह से जुड़े सभी कार्यक्रमों का अभ्यास किया गया.

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, अपर निर्वाचन पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !