Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-24

Jamshedpur News: झारखंड सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन मिश्रा ने जमशेदपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश झा के आवास पर की मुलाकात

Jamshedpur News: झारखंड सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन मिश्रा जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश झा के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. यह भेंट प्रकाश झा के पुत्र के विवाह को लेकर हुई, जहां महाधिवक्ता ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं.

इस अवसर पर महाधिवक्ता राजीव रंजन मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश झा के बीच विधि और न्याय से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई. राज्य में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने, अधिवक्ताओं की भूमिका तथा संवैधानिक दायित्वों जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ.

चर्चा के दौरान राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी मामलों, सरकारी नीतियों के विधिक पक्ष और न्यायालयों में प्रभावी पैरवी को लेकर भी संवाद हुआ. इसके साथ ही बार और बेंच के बेहतर समन्वय, युवा अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन और विधिक जागरूकता को बढ़ाने जैसे विषयों पर भी बातचीत की गई.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !