Jharkhand News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में राज्य के दो आईपीएस अधिकारियों सहित कुल 11 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुलिस पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है.
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से डीएसपी सम्मानित
इस सम्मान सूची में डीएसपी संजय कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया है. उनकी सेवा को पुलिस विभाग में उल्लेखनीय योगदान के रूप में आंका गया है.
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक पाने वालों में दो आईपीएस भी शामिल
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से जिन अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया है उनमें आईपीएस अनूप बिरथरे और आईपीएस पटेल मयूर कन्हैयालाल शामिल हैं. इनके साथ हेड कांस्टेबल कृष्णा क्षेत्री, हेड कांस्टेबल अरुण ओझा, हेड कांस्टेबल मार्कस संवार, कांस्टेबल जयदेव प्रधान, कांस्टेबल जेनेट मार्गरिेट लकड़ा, कांस्टेबल कुमुदनी कुजूर, कांस्टेबल सुफल ओरिया और कांस्टेबल वसीम अख्तर के नाम शामिल हैं.
गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
इस संबंध में गृह विभाग की ओर से औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. सम्मान की घोषणा के बाद झारखंड पुलिस महकमे में खुशी का माहौल देखा जा रहा है.
यह सम्मान झारखंड पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों के कार्य और समर्पण को राष्ट्रीय पहचान दिलाता है. ऐसे पुरस्कार न केवल व्यक्तिगत मनोबल बढ़ाते हैं बल्कि पूरे पुलिस तंत्र को बेहतर सेवा के लिए प्रेरित करने का काम भी करते हैं.