Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-25

Jamshedpur News: DGP तदाशा मिश्रा ने जमशेदपुर SSP पीयूष पांडे को दिए कैरव गांधी मामले में निर्देश, देखिए वीडियो

Jamshedpur News: जमशेदपुर में युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण को कई दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है. 13 जनवरी को बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस क्षेत्र से बैंक जाने के दौरान कैरव गांधी के लापता होने के बाद से यह मामला शहर की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल बन गया है. लगातार बीतते वक्त के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उंगलियां उठने लगी हैं.

कदमा-सोनारी लिंक रोड बना जांच का केंद्र
अपहरण की कड़ी जिस जगह से जुड़ रही है वह कदमा सोनारी लिंक रोड का इलाका बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक इसी रूट के पास से कैरव गांधी के अपहृत होने की आशंका है. इसी एंगल से जांच आगे बढ़ाई जा रही है लेकिन अब तक न तो अपहृत युवक का पता चला है और न ही अपहरणकर्ताओं तक पुलिस पहुंच सकी है.

डीजीपी ने खुद संभाली कमान
मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा जमशेदपुर पहुंचीं. उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में विधि व्यवस्था का जायजा लिया और उस स्थान का भी निरीक्षण किया जहां से कैरव गांधी के अपहरण की बात सामने आई थी. मौके पर मौजूद अधिकारियों से डीजीपी ने जांच की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

एसएसपी आवास में बंद कमरे में मंथन
घटनास्थल निरीक्षण के बाद डीजीपी सीधे एसएसपी आवास पहुंचीं. यहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ लंबी बैठक हुई. सूत्रों के अनुसार इस बैठक में डीजीपी ने एसएसपी पीयूष पांडे को साफ निर्देश दिए कि कैरव गांधी की सकुशल बरामदगी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. बैठक में अब तक जुटाए गए तकनीकी साक्ष्य और आगे की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर के निर्देश
डीजीपी ने अधिकारियों को यह भी कहा कि शहर और आसपास के इलाकों में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों को हल्के में न लिया जाए. संगठित अपराध और नशे के नेटवर्क पर भी सख्ती से कार्रवाई करने को कहा गया ताकि ऐसे मामलों की जड़ तक पहुंचा जा सके.

पुलिस जानकारी साझा करने से बचती नजर आई
पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी पीयूष पांडे ने डीजीपी के दौरे को औपचारिक बताया. उन्होंने कहा कि डीजीपी ने अपराध नियंत्रण और नशे के खिलाफ विशेष रणनीति अपनाने के निर्देश दिए हैं. कैरव गांधी अपहरण मामले में पूछे गए सवालों पर एसएसपी ने साफ कहा कि इस स्तर पर किसी भी तरह की जानकारी सार्वजनिक करने से जांच प्रभावित हो सकती है इसलिए विवरण साझा नहीं किया जाएगा.

कैरव गांधी अपहरण केस ने जमशेदपुर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. डीजीपी का मौके पर पहुंचना यह दिखाता है कि मामला राज्य स्तर पर गंभीरता से लिया जा रहा है. हालांकि लगातार देरी और जानकारी के अभाव में आम लोगों के बीच असंतोष बढ़ रहा है. आने वाले दिन तय करेंगे कि पुलिस की रणनीति इस केस को सही दिशा में ले जाती है या यह मामला और उलझता है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !