Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-25

Jharkhand News: मनरेगा का स्वरूप बदलना ग्रामीण बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड है- परविंदर सिंह

Jharkhand : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत घाटशिला प्रखण्ड के मऊभण्डार पंचायत क्षेत्र के टुमांगडूंगरी गांव में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन काल्टू चक्रवर्ती के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह शामिल हुए।

चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने महात्मा गाँधी राष्ट्रीय गारंटी रोजगार अधिनियम 2005 (मनरेगा) को छिन्न-भिन्न करते हुए मुल स्वरूप को ही बदल कर मजदूर के रोजगार को ही समाप्त करने पर तुल गई है।

90% केंद्र सरकार राशि उपलब्ध कराती थी

 कांग्रेस सरकार में 90% केंद्र सरकार राशि उपलब्ध कराती थी, लेकिन मोदी सरकार ने केंद्र का हिस्सा 60% कर के राज्य सरकार को 40% राशि के चक्कर में डाल दिया है। कांग्रेस पार्टी ने ठाना है कि पंचायत एवं ग्राम स्तर पर पहुँच कर मजदूरों के हकों को हर हाल में दिलाने के लिए मनरेगा को मुल रूप में वापस लाने के लिए कटिबद्ध है। यह संग्राम अब पंचायत-पंचायत तक गुंजेगी। चौपाल में काफी संख्या में ग्रामीण एवं मजदूरों ने बातों को सुन कर लाभ उठाया।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता काल्टू चक्वर्ती एवं ग्रामवासी शामिल हुए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !