Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-25

Jamshedpur News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्मभूषण सम्मान,झारखंड के लिए गौरव का क्षण— बन्ना गुप्ता

Jamshedpur: झारखंड के जननायक, दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन जी को देश के प्रतिष्ठित पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत किया जाना पूरे झारखंड और आदिवासी समाज के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। 


यह सम्मान उनके दशकों लंबे संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और आदिवासी अस्मिता की रक्षा हेतु किए गए अविस्मरणीय योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने अपने जीवन को जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई को समर्पित किया। उनके नेतृत्व और संघर्ष से झारखंड राज्य का निर्माण संभव हुआ—यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। यह सम्मान न केवल शिबू सोरेन जी का, बल्कि झारखंड की जनता के आत्मसम्मान और गौरव का सम्मान है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !