Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-26

Numerology Report: मास्टर नंबर 11 के जातक, रहस्यमयी व्यक्तित्व और बेमिसाल दूरदर्शिता के मालिक

Numerology: अंकशास्त्र की दुनिया में 11 को मात्र एक संख्या नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक माना जाता है। जहाँ मूलांक 2, 1+1 चंद्रमा की कोमलता लाता है, वहीं 11 की दोहरी ऊर्जा इसे बेहद प्रभावशाली बनाती है। आइए जानते हैं इनके व्यक्तित्व के पन्ने।

 स्वभाव और सोच, सपनों की दुनिया में जीने वाले दार्शनिक

मूलांक 11 वाले लोग स्वभाव से बेहद संवेदनशील और भावुक होते हैं। इनकी सबसे बड़ी ताकत इनकी सिक्स्थ सेंस होती है। इन्हें भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास अक्सर हो जाता है। इनकी सोच बहुत गहरी होती है और ये सतही बातों के बजाय जीवन के अर्थ को समझने में यकीन रखते हैं।

अच्छी बातें इनकी ताकत

  प्रेरणादायक व्यक्तित्व, ये लोग दूसरों के लिए रोल मॉडल बनते हैं। इनकी बातें लोगों को प्रेरित करती हैं।
तेज दिमाग, इनकी समझने की शक्ति और रचनात्मकता बहुत ऊंचे स्तर की होती है। शांतिप्रिय,ये विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं और एक बेहतर समाज बनाने का सपना देखते हैं। ईमानदारी, ये अपने रिश्तों और काम के प्रति बहुत वफादार होते हैं।

 कमियां और बुरी बातें चुनौतियां

 अत्यधिक भावुकता, छोटी-छोटी बातें इन्हें गहराई तक चुभ जाती हैं, जिससे ये जल्दी तनाव में आ जाते हैं। अस्थिर स्वभाव, कभी-कभी ये खुद को लेकर संशय में रहते हैं और फैसले लेने में हिचकिचाते हैं। दिन में सपने देखना, ये खयालों की दुनिया में खोए रहते हैं, जिससे कभी-कभी जमीनी हकीकत से इनका नाता टूट जाता है। मिजाज का बदलना, इनके मूड का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है; एक पल में खुश और दूसरे ही पल उदास हो सकते हैं।

 दोस्ती और प्रेम संबंध किसके साथ जमेगी जोड़ी

मूलांक 11 वालों के लिए संगति का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। सबसे अच्छे मित्र मूलांक 1, 2, 7 और 9 वालों के साथ इनकी गहरी छनती मतलब गहरी दोस्ती, घनिष्ठता या बेहद मेल-जोल हो सकती है। 2 नंबर वाले इन्हें भावनात्मक सहारा देते हैं। 1 और 9 नंबर वाले इन्हें जीवन में स्थिरता और ऊर्जा प्रदान करते हैं। 

किससे बचें

 इन्हें 5 और 8 मूलांक वाले लोगों के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है, क्योंकि उनकी ऊर्जा मूलांक 11 की संवेदनशीलता से टकरा सकती है।

 सफलता का मंत्र

मूलांक 11 के जातकों को अपनी ऊर्जा को सही दिशा देने की जरूरत होती है। यदि ये अपनी घबराहट पर काबू पा लें और मेडिटेशन को जीवन का हिस्सा बनाएं, तो ये दुनिया में बड़े बदलाव ला सकते हैं। इनका जीवन अक्सर संघर्ष से शुरू होता है लेकिन अंत बहुत ही सम्मानजनक और ऊंचा होता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !