आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं
UFBU, जो नौ प्रमुख बैंक यूनियनों का एक संयुक्त मंच है, मांग कर रहा है कि सभी शनिवारों को बैंक अवकाश घोषित किया जाए. यूनियनों का तर्क है कि मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुए वेतन समझौते में इस पर सैद्धांतिक सहमति बन गई थी, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है.
यूनियनों का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और केंद्र सरकार के कार्यालयों में पहले से ही पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है.
चार दिन का लंबा अंतराल
यह हड़ताल ग्राहकों के लिए विशेष रूप से परेशानी का सबब बन गई है क्योंकि 24 जनवरी (चौथा शनिवार) 25 जनवरी (रविवार) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवकाश के बाद यह लगातार चार दिन है जब बैंक शाखाएं बंद हैं, जिससे शाखा-स्तरीय सेवाओं में चार दिन का लंबा अंतराल आ गया है.
संभावित व्यवधानों के बारे में सूचित कर दिया
मुख्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक इस हड़ताल से प्रभावित हैं. इनमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और केनरा बैंक शामिल हैं. इन बैंकों ने अपने ग्राहकों को पहले ही संभावित व्यवधानों के बारे में सूचित कर दिया था.
ग्राहकों के लिए अपील
हड़ताल के कारण शाखाओं में कामकाज प्रभावित है। सम्मानित ग्राहकों से अपील हैं कि वे असुविधा से बचने के लिए अधिक से अधिक डिजिटल बैंकिंग Net Banking, Mobile App और UPI का उपयोग करें। तत्काल नकदी के लिए एटीएम (ATM) सेवाएं उपलब्ध हैं। कृपया चेक क्लीयरेंस और बड़े लेनदेन के लिए हड़ताल समाप्त होने तक का इंतजार करें।