Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-27

India-EU Trade Agreement: भारत-EU व्यापार समझौता, पीएम मोदी ने बताया मदर ऑफ ऑल डील्स, ग्लोबल सप्लाई चेन में आएगा बड़ा बदलाव

Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में आयोजित इंडिया एनर्जी वीक के मंच से भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस समझौते को मदर ऑफ ऑल डील्स करार देते हुए कहा कि यह न केवल भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए, बल्कि यूरोपीय देशों के लिए भी समृद्धि के नए द्वार खोलेगा।

समझौते की अहमियत और वैश्विक प्रभाव

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि आज पूरी दुनिया का भरोसा भारत पर लगातार बढ़ रहा है। इस डील के माध्यम से ग्लोबल सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी और व्यापारिक बाधाएं कम होंगी। यह समझौता द्विपक्षीय व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। एनर्जी सेक्टर में भारत और EU की साझेदारी सस्टेनेबल फ्यूचर के लिए मील का पत्थर साबित होगी। भारत अब न केवल ऊर्जा विकास, बल्कि बड़े स्तर पर ट्रांसपोर्टेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी काम कर रहा है।

इंडिया एनर्जी वीक, गोवा में जुटी दुनिया

गोवा में आयोजित इस कार्यक्रम में दुनिया के लगभग 125 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। पीएम मोदी ने प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत आज ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश का सबसे पसंदीदा केंद्र बन चुका है। भारत और यूरोपीय संघ के करोड़ों लोगों के लिए बड़ा अवसर लेकर आया है। दुनिया भर में इसकी चर्चा इसकी व्यापकता और भविष्य के प्रभाव के कारण हो रही है। 

भारत का लक्ष्य 2047 तक विकसित राष्ट्र बनना है, और इस तरह के अंतरराष्ट्रीय समझौते उस विजन को हकीकत में बदलने में सहायक होंगे। मदर ऑफ ऑल डील्स से न केवल रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बल्कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख पावरहाउस बनकर उभरेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !