Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-27

Jamshedpur News: मानगो नगर निगम चुनाव में जाति प्रमाण पत्र की जटिलताओं को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur: मानगो नगर निगम चुनाव में जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

प्रत्याशी जाति प्रमाण पत्र बनवाने में असमर्थ
ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को अवगत कराया कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में कुल 36 वार्ड हैं, जिनमें से 17 वार्ड अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। वर्तमान में अंचल कार्यालयों द्वारा जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए वर्ष 1978 के खतियान की अनिवार्यता के कारण बड़ी संख्या में पात्र नागरिक एवं संभावित प्रत्याशी जाति प्रमाण पत्र बनवाने में असमर्थ हैं।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका
जनता दल (यूनाइटेड) ने आशंका जताई कि यदि शीघ्र ही इस समस्या के समाधान हेतु वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, तो अनेक योग्य प्रत्याशी नगर निगम चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएंगे। इससे न केवल आरक्षित वार्डों में प्रत्याशियों की कमी हो सकती है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया भी प्रभावित होने की आशंका है।
 
शीघ्र और उचित समाधान हों
प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त महोदय ने आश्वासन दिया कि जाति प्रमाण पत्र से संबंधित समस्याओं एवं मांगों को राज्य सरकार के समक्ष रखा जाएगा, ताकि इस विषय पर शीघ्र और उचित समाधान निकाला जा सके।

कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित 
इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के अजय कुमार, विकास साहनी, आकाश शाह, विनोद सिंह, संजीव सिंह, राजेश प्रसाद, विकास रजक, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, मुस्ताक अहमद, मनोज गुप्ता, नीरज साहू सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !