Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-27

Jamshedpur News: यूजीसी एक्ट के विरोध में धरना प्रदर्शन को लेकर झारखंड क्षत्रिय संघ की बैठक

Jamshedpur News: यूजीसी एक्ट के विरोध में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर झारखंड क्षत्रिय संघ सोनारी इकाई की बैठक आयोजित की गई. यह बैठक सोनारी इकाई के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह के आवास पर बुलाई गई थी. बैठक में 29 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई.

बैठक में निर्णय लिया गया कि निर्धारित तिथि को बड़ी संख्या में उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी एक्ट का जोरदार विरोध किया जाएगा. संगठन की ओर से अधिक से अधिक लोगों को प्रदर्शन में शामिल कराने पर जोर दिया गया.

बैठक में एसएन सिंह, प्रदीप सिंह, जीपी सिंह, हरेंद्र सिंह, लालू सिंह, मनोज सिंह, जितेंद्र सिंह, विनोद सिंह, कृष्ण सिंह, मनीष सिंह, पंकज सिंह, सुनील सिंह समेत संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !