Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-27

Jharkhand News: झारखंड जेलों में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती शुरू, JSSC ने जारी की JJPSCCE-2025 परीक्षा अधिसूचना

Jharkhand: झारखंड राज्य के विभिन्न कारागारों में पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति के लिए एक अहम भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भर्ती झारखंड जेल पैरामेडिकल स्टाफ संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2025 (JJPSCCE-2025) के माध्यम से की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा किया जा रहा है।

जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2026 की मध्य रात्रि तय की गई है। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अंतिम तिथि का इंतज़ार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आवेदन से जुड़ी अहम तिथियां


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन फॉर्म में जानकारी भरने की अंतिम तिथि:

07 फरवरी 2026 (मध्य रात्रि तक)


परीक्षा शुल्क भुगतान, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने तथा आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालने की अंतिम तिथि:

09 फरवरी 2026 (मध्य रात्रि तक)


आवेदन पत्र में सुधार (संशोधन) की अवधि:

10 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 (मध्य रात्रि तक)


इस सुधार अवधि के दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में हुई किसी भी प्रकार की त्रुटि को ऑनलाइन माध्यम से ठीक कर सकेंगे। हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुल्क में छूट से संबंधित किसी भी प्रकार का संशोधन केवल शुल्क भुगतान की राशि तक ही सीमित रहेगा, अन्य विवरणों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

आवेदन कैसे करें
इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट
https://jjpsccerecruitment.com/
पर जाकर “New Registration” विकल्प का चयन करके आवेदन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को यूज़र आईडी और पासवर्ड प्रदान किया जाएगा, जो उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर भेजा जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भर सकेंगे और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर पाएंगे।

आयोग ने यह भी साफ किया है कि एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा, इसलिए इन जानकारियों को भरते समय विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है।

सहायता के लिए हेल्पडेस्क की सुविधा
यदि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या कठिनाई का सामना करना पड़े, तो उम्मीदवार आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

ई-मेल:
jjpsccerecruitment@gmail.com

हेल्पलाइन नंबर:
+91-6287797702
+91-6287797703

हेल्पडेस्क का समय:
सोमवार से शनिवार, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
ध्यान दें: राजपत्रित अवकाश के दिनों में हेल्पडेस्क सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !