Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव लिए जमशेदपुर में नामांकन फॉर्म वितरण शुरू

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है. जमशेदपुर में आज से नामांकन फॉर्म का वितरण शुरू कर दिया गया है. मानगो स्थित स्वर्णरेखा भवन में फॉर्म लेने के लिए संभावित प्रत्याशियों की भीड़ देखने को मिली, जिससे चुनावी माहौल की शुरुआत साफ नजर आने लगी है.

नामांकन को लेकर तैयारियों में जुटे प्रत्याशी
नामांकन प्रक्रिया को लेकर संभावित प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. कई प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने से पहले शुभ मुहूर्त निकलवाने में लगे हुए हैं. फॉर्म लेने के लिए सुबह से ही स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट भवन में लंबी कतारें लगी रहीं.

प्रशासन ने की व्यवस्था
नामांकन फॉर्म वितरण के दौरान प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके. अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती के साथ व्यवस्था को नियंत्रित रखा गया, जिससे प्रत्याशियों को किसी तरह की परेशानी न हो.

23 फरवरी को होगा मतदान
गौरतलब है कि मानगो नगर निगम क्षेत्र के कुल 36 वार्डों में 23 फरवरी को मतदान होना है. जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होती जा रही हैं.

वार्ड स्तर पर बढ़ी चुनावी हलचल
चुनाव की घोषणा के बाद अब वार्ड स्तर पर प्रचार प्रसार का माहौल बनने लगा है. प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क की तैयारी में जुट गए हैं और आने वाले दिनों में चुनावी सरगर्मी और तेज होने की संभावना है.

नामांकन फॉर्म के वितरण के साथ ही नगर निकाय चुनाव पूरी तरह चुनावी मोड़ में आ गया है. प्रत्याशियों की सक्रियता और बढ़ती राजनीतिक गतिविधियां यह संकेत दे रही हैं कि इस बार चुनावी मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है. आने वाले दिनों में नामांकन और प्रचार के साथ सियासी हलचल और तेज होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !