Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Jharkhand News: महाराष्ट्र प्लेन क्रैश पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, कहा-अपूरणीय क्षति है अजीत पवार का निधन

Jharkhand: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन बहुत ही दुखद साबित हुआ। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बुधवार सुबह बारामती में हुए एक भीषण विमान हादसे में आकस्मिक निधन हो गया। 

इस घटना की खबर मिलते ही पूरे देश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने अजीत पवार के निधन को भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

इसी क्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा,

"महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अजीत पवार जी समेत अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का अत्यंत हृदयविदारक समाचार मिला। स्व अजीत जी का आकस्मिक निधन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने भारी संवेदना व्यक्त करते हुए आगे कहा "मरांग बुरु दिवंगत अजीत जी तथा अन्य लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।"

बताया जा रहा है कि अजित पवार आज बारामती में जिला परिषद चुनावों से जुड़े कई जनसभाओं और कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे। वे सुबह पुणे से बारामती के लिए रवाना हुए थे, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !