Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

MLA Jairam Mahato: मानवता की मिसाल, घायल के लिए फरिश्ता बने टाइगर जयराम महतो, खुद सड़क से उठाकर पहुँचाया अस्पताल

Jharkhand: राजनीति में अक्सर नेताओं को सुरक्षा घेरों और काफिलों के बीच चलते देखा जाता है, लेकिन डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपनी संवेदनशीलता से एक घायल व्यक्ति की जान बचाकर जनसेवा की नई परिभाषा लिखी है।

बताते हैं क्या है पूरा मामला

घटना चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्धा क्षेत्र स्थित टी मोड़ की है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर तड़प रहा था। सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही जारी थी, लेकिन तभी वहाँ से विधायक जयराम महतो का काफिला गुजरा। भीड़ और घायल व्यक्ति को देखते ही जयराम महतो ने बिना समय गवाए अपनी गाड़ी रुकवाई।

खुद संभाला मोर्चा, अस्पताल में रहे मौजूद

आमतौर पर नेता ऐसे मामलों में निर्देश देकर आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन जयराम महतो ने खुद आगे बढ़कर घायल व्यक्ति को उठाया और अपनी गाड़ी से उसे नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। उनकी तत्परता यहीं नहीं रुकी, वे खुद अस्पताल में तब तक मौजूद रहे जब तक घायल का प्राथमिक उपचार शुरू नहीं हो गया। डॉक्टरों से बातचीत कर उन्होंने बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और व्यक्ति की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

क्षेत्र में हो रही है प्रशंसा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर विधायक महतो समय पर नहीं पहुँचते, तो घायल की स्थिति बेहद नाजुक हो सकती थी। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोग उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जयराम महतो ने एक बार फिर दिखाया कि वे टाइगर सिर्फ बोलने के लिए नहीं, बल्कि मुसीबत में अपनों के साथ खड़े होने के लिए भी जाने जाते हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !