Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Jharkhand News: झारखंड में अग्निशमन कर्मियों को बड़ी राहत, बढ़ा वेतनमान

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने राज्य के अग्निशमन विभाग में कार्यरत कर्मियों के वेतनमान में बदलाव को मंजूरी दे दी है. यह फैसला फायर स्टेशन सब ऑफिसर, लीडिंग फायरमैन और फायरमैन जैसे अराजपत्रित पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए लिया गया है. सरकार के इस निर्णय को अग्निशमन कर्मियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.


यह संशोधन वित्त विभाग के पुराने संकल्प के आधार पर किया गया है, जिससे अग्निशमन सेवा में कार्यरत कर्मचारियों की सेवा शर्तों और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.


संशोधित वेतनमान इस प्रकार होगा
• फायर स्टेशन सब ऑफिसर

नया वेतनमान: पीबी-1 (5200 से 20200 रुपये) + ग्रेड पे 2800 रुपये
पहले: ग्रेड पे 2400 रुपये

• लीडिंग फायरमैन
नया वेतनमान: पीबी-1 (5200 से 20200 रुपये) + ग्रेड पे 2400 रुपये
पहले: ग्रेड पे 2000 रुपये

• फायरमैन
नया वेतनमान: पीबी-1 (5200 से 20200 रुपये) + ग्रेड पे 2000 रुपये
पहले: ग्रेड पे 1900 रुपये

कब से मिलेगा लाभ
• संशोधित वेतनमान का वैचारिक लाभ 1 जनवरी 2006 से लागू माना जाएगा.
• वास्तविक वित्तीय लाभ सरकार द्वारा संकल्प जारी होने की तारीख से दिया जाएगा.
• यदि संकल्प जारी होने से पहले किसी कर्मचारी की मृत्यु या सेवानिवृत्ति हो जाती है, तो उसे संशोधित वेतनमान के आधार पर सेवांत लाभ दिया जाएगा.

क्या होगा असर 
सरकार के इस फैसले से अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. साथ ही, विभाग में कार्यरत कर्मियों की सेवा शर्तों में भी सुधार होगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !