Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Ranchi News: अल्बर्ट एक्का चौक पर UGC नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Ranchi: रांची मेन रोड स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर आज दोपहर करीब 2 बजे उस समय माहौल गरमा गया, जब UGC की नीतियों के विरोध में विभिन्न संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी 
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और UGC द्वारा हाल ही में लिए गए फैसलों को तुरंत वापस लेने की मांग की। 

UGC की मौजूदा नीतियां छात्रों के हित में नहीं 
प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि UGC की मौजूदा नीतियां न तो छात्रों के हित में हैं और न ही आम जनता के लिए फायदेमंद साबित हो रही हैं। उनका आरोप है कि इन फैसलों से शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ेगा और गरीब व मध्यम वर्ग के छात्रों को सबसे अधिक नुकसान होगा।

आंदोलनकारियों ने साफ शब्दों में दी चेतावनी
आंदोलनकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया, तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विरोध को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !