Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Deoghar News: देवघर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 1063 लीटर नकली शराब जब्त

Deoghar: देवघर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने अब सख्त रुख अपना लिया है। विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर विभाग की टीम ने सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के तिलोना गांव में बड़ी छापेमारी की।

करीब 1063 लीटर तैयार नकली शराब बरामद
छापेमारी के दौरान टीम ने गांव में संचालित हो रहे अवैध शराब निर्माण के एक बड़े ठिकाने का खुलासा किया। मौके से करीब 1063 लीटर तैयार नकली शराब बरामद की गई, जो बिक्री के लिए तैयार रखी गई थी। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण और सामग्री भी जब्त की गई। कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद अवैध शराब के अड्डे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

बरामद सामान 
उत्पाद विभाग ने इस मामले में गांव निवासी मंटू यादव (पिता – सकलदेव यादव) सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। छापेमारी के दौरान विभिन्न नामी शराब ब्रांडों के नकली लेबल, बोतलों के ढक्कन, शराब की खाली बोतलें, कागज के कार्टन, लगभग 500 लीटर क्षमता की पानी की टंकी और एक बड़ा स्टील का जार भी बरामद किया गया।

अवैध शराब आम लोगों की सेहत के लिए भी गंभीर
उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब का यह धंधा न केवल राजस्व को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि आम लोगों की सेहत के लिए भी गंभीर खतरा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !