Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Adityapur News: आदित्यपुर पुलिस की कार्रवाई, फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

Adityapur News: आदित्यपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने के तहत एक फरार वारंटी को पकड़ने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान संजय नायक के रूप में हुई है, जो गम्हरिया के नामो पाड़ा इलाके का रहने वाला है.

न्यायालय से पहले ही वारंट जारी था
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय नायक के खिलाफ न्यायालय से पहले ही वारंट जारी था, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया.

फरार वारंटियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान
गिरफ्तारी के बाद थाना पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और वारंटी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि फरार वारंटियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !