Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Seraikela News: गांधी पाठशाला तक पहुंचने वाली सड़क बनी नाली, वार्ड 3 के लोग बेहाल

Seraikela News: सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड संख्या 03 में हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं. महात्मा गांधी के नाम से संचालित गांधी पाठशाला और आदिवासी छात्रों के छात्रावास तक जाने वाली मुख्य सड़क अब अपनी पहचान खो चुकी है और गंदे पानी से भरी नाली जैसी स्थिति में तब्दील हो गई है.

क्षेत्र में कीचड़ जमा हो गया
स्थानीय लोगों के अनुसार जल मीनार से निकलने वाला नहाने और धोने का दूषित पानी किसी भी तरह की निकासी व्यवस्था के बिना सीधे सड़क पर फैल रहा है. इससे पूरे क्षेत्र में कीचड़ जमा हो गया है, बदबू फैल रही है और मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है. यही रास्ता गांधी पाठशाला के बच्चों के साथ साथ आदिवासी छात्रावास, गेस्ट हाउस और सरगीडीह जाने का प्रमुख मार्ग है.

शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं
इलाके के निवासियों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन इस गंभीर समस्या को लगातार नजरअंदाज कर रहा है. स्थानीय महिला लक्ष्मी देवी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गांधी पाठशाला के सामने इस तरह का नजारा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. छोटे-छोटे बच्चे रोज गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं, लेकिन शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.

वहीं संतोष दास ने कहा कि सड़क पर बहता दूषित पानी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन चुका है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो स्थानीय लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !