Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Facebook Love: शोले का रीमेक, फेसबुकिया इश्क में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा वीरू, बसंती के लिए दी जान देने की धमकी

Jharkhand Bokaro: बोकारो में बसंती मोड के बगल में लगा डेढ़ सौ फीट ऊंचा टावर । टावर पर चढ़ा प्रेम में पड़ा युवक । उसको मनाने समझने सैकड़ो की संख्या में खड़े लोग और पुलिस वाले । मानो कोई फिल्म की शूटिंग चल रही हो और उसको देखना लोगों की हम सड़क पर आव उतारी हो । टावर के नीचे खड़े लोगों को शोले फिल्म का वह सीन याद आ गया । 

मानो कोई फिल्म की शूटिंग चल रही

जिसमें वीरू ने बसंती का हाथ मांगने के लिए पानी टंकी पर चढ़कर हुआ सीन किया था और बसंती की मौसी और उसके गांव वालों ने शादी करने का वादा किया था । वसीम में सांप दिखाया गया था की धर्मेंद्र जो वीरू का किरदार निभा रहे थे शराब के नशे में थे और बसंती का हाथ मांगने के लिए वह टावर पर चढ़ गए थे।

बसंती के लिए पानी की टंकी 

 लेकिन आज वही सीन बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के बसंती मोड़ पर दिखा लेकिन फिल्म की शूटिंग नहीं चल रही थी लेकिन हकीकत में मध्य प्रदेश का रहने वाला एक युवक वीरू बनकर डेड सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर लड़की के मां-बाप को राजी कर उससे शादी करने का आगरा कर रहा था अन्यथा अपने जीवन लीला समाप्त करने की पुरजोर कोशिश की थी । बोकारो का बसंती मोड उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन हो गया। जब प्रेम में डूबा एक युवक डेढ़ सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। नज़ारा ऐसा था कि लोगों को फिल्म शोले का मशहूर सीन याद आ गया, जब वीरू प्यार में बसंती के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया था।

मध्य प्रदेश के गुणा जिले के जौहरी गांव का रहने वाला यह युवक चार साल पुराने फेसबुक प्रेम में अपनी प्रेमिका से बिछड़ने के गम में यह कदम उठा बैठा। युवक का कहना था कि वह हरला थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से बेइंतहा प्यार करता है, लेकिन लड़की के परिजन इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दे रहे। पिछले साल दोनों घर से भागकर मध्य प्रदेश चले गए थे, जिसके बाद युवती के परिजनों ने मामला दर्ज कराया। पुलिस युवती को बोकारो लेकर आ गई, और यहीं से युवक टूट गया।

लोगों ने राहत की सांस ली

टावर पर चढ़ा युवक आत्महत्या की बात करने लगा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हैरानी की बात यह रही कि युवक ने खुद गूगल से सिटी थाना का नंबर खोजा और फोन किया। सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास ने तुरंत हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम को सूचना दी। खुर्शीद आलम ने फोन पर काफी देर तक युवक को समझाया-बुझाया। आखिरकार भावनात्मक अपील रंग लाई और युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। पुलिस की समझदारी और संयम से एक जान बच गई, और बसंती मोड़ पर जमा लोगों ने राहत की सांस ली।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !