Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Jamshedpur News: उपायुक्त के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

Jamshedpur: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने की। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

उप विकास आयुक्त ने PM JANMAN एवं DMFT मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के कार्यों को 15 फरवरी 2026 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिन क्षेत्रों में आचार संहिता लागू नहीं है, वहाँ सभी परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्मित शौचालय एवं पेयजल सुविधाओं के भौतिक सत्यापन तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच हेतु टीम गठित करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त पोषण ट्रैकर में FRS को पूर्ण करने, सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका के निर्माण से संबंधित जियो-टैग्ड फोटोग्राफ उपलब्ध कराने तथा आंगनबाड़ी केंद्र भवन के को-लोकेशन हेतु चिन्हित विद्यालयों में शिफ्टिंग के लिए प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता बरतने, निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने तथा नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी सीडीपीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !