Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Patna Sahib Yatra: रायपुर से तख्त श्री पटना साहिब के लिए 60 महिलाओं का श्रद्धालु जत्था रवाना, स्टेशन पर दिखा सेवा और समर्पण का अनुपम दृश्य

Patna Sahib Yatra: रायपुर से तख्त श्री पटना साहिब की पावन धार्मिक यात्रा के लिए पंजाबी वूमेन वेलफेयर एंड कल्चरल सोसायटी के तत्वावधान में 60 से अधिक महिलाओं का श्रद्धालु जत्था शनिवार रात्रि लगभग 8:30 बजे साउथ बिहार एक्सप्रेस के माध्यम से रवाना हुआ। इस आध्यात्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली।

स्टेशन पर दिखा सेवा और समर्पण का अनुपम दृश्य
यात्रा के शुभ अवसर पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा द्वारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए लंगर एवं शीतल पेयजल की सुंदर व्यवस्था की गई। सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना से ओतप्रोत यह आयोजन सिख समाज की सेवा परंपरा का जीवंत उदाहरण बना। यात्रियों ने सभा के सदस्यों द्वारा की गई इस निस्वार्थ सेवा की सराहना की।


श्री हजूर साहिब की धार्मिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न
जत्थे की संस्थापक तेजेंदर ग्रेवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा इससे पूर्व गत वर्ष तख्त श्री हजूर साहिब की धार्मिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई थी। इसी क्रम में इस वर्ष भी 60 से अधिक महिलाओं का जत्था तख्त श्री पटना साहिब के दर्शन हेतु रवाना हुआ है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबों के दर्शन करेंगे तथा 1 फरवरी को रायपुर वापसी करेंगे।


यात्रा की व्यवस्थाओं में निभाई सक्रिय भूमिका
इस अवसर पर पंजाबी वूमेन वेलफेयर एंड कल्चरल सोसायटी की अध्यक्ष पुनीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष नीतू होरा, महासचिव सिमरन कोहली, कोषाध्यक्ष सतनाम कौर सहित सदस्य स्वीटी सलूजा एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने यात्रा की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।


अनेक सेवाभावी कार्यकर्ता रहे शामिल
आज की लंगर सेवा में सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, चेयरमैन चंचल भाटिया, आगाज़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह के साथ-साथ जगजीत सिंह, गुरबचन सिंह, अमनजोत सिंह लाल, सुखदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, लवली गिल एवं तरुण कुमार सहित अनेक सेवाभावी कार्यकर्ता शामिल रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !